शरीर में पल रही बिमारियों का कट्टर दुश्मन है ये पीला दाना!
मेथी दाने में घुलनशील फाइबर होता है, जो खून में शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। इससे शुगर अचानक बढ़ नहीं पाती।
यह शरीर में इंसुलिन के असर को बेहतर बनाता है, जिससे ग्लूकोज का उपयोग सही तरीके से होता है।
सुबह खाली पेट मेथी पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल दिनभर स्थिर रखने में मदद मिलती है।
मेथी पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है, जिससे कार्बोहाइड्रेट का टूटना सही ढंग से होता है और शुगर स्पाइक कम होता है।
मेथी दाना मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख कम करता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है जो शुगर मरीजों के लिए बहुत जरूरी है।
1 चम्मच मेथी दाना रात में पानी में भिगो दें, सुबह उसका पानी पी लें और दाने भी चबा सकते हैं।