दिल्ली पुलिस का नया अवतार, AC वाले हेलमेट से अब होगी गर्मी की छुट्टी
दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी में ट्रैफिक संभालना बेहद मुश्किल काम होता है। अब पुलिसकर्मियों को गर्मी से राहत मिलेगी।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने AC हेलमेट और पोर्टेबल कूलिंग डिवाइस का ट्रायल शुरू किया है।
दिल्ली में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को नए कूलिंग हेलमेट पहनाकर ड्यूटी पर तैनात किया गया।
इन हेलमेट्स में रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी लगी होती है, जो कई घंटों तक कूलिंग देती है।
बैटरी को कमर या बेल्ट पर लगाया जाता है, जिससे हेलमेट हल्का और आरामदायक महसूस होता है।
इन हेलमेट्स का डिजाइन हल्का रखा गया है ताकि लंबे समय तक पहनने पर सिर और गर्दन पर दबाव न पड़े।
AC हेलमेट हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक सिर ठंडा रहने से थकान कम होती है और ड्यूटी के दौरान फोकस बेहतर रहता है।