पेट साफ करने के 5 घरेलू नुस्खे

पेट साफ न होने से गैस, कब्ज और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ घरेलू उपाय राहत दिला सकते हैं।

गुनगुना पानी पिएं - सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है।

भीगे हुए किशमिश - रातभर भिगोई हुई किशमिश खाने से कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है।

इसबगोल का सेवन - सोने से पहले पानी या दूध के साथ इसबगोल लेने से पेट साफ रखने में मदद मिलती है।

पपीता खाएं - पपीते में मौजूद एंजाइम पाचन को बेहतर बनाते हैं और मल त्याग को आसान करते हैं।

सौंफ और अजवाइन - खाने के बाद सौंफ और अजवाइन चबाने से गैस और अपच में राहत मिल सकती है।

फाइबर से भरपूर फल, सब्जियां और साबुत अनाज डाइट में जरूर शामिल करें।