आंखों के नीचे काले घेरों को हटाने के लिए 3 घरेलू नुस्खे

आंखों के नीचे काले घेरे चेहरे की खूबसूरती को फीका कर सकते हैं। कुछ घरेलू उपाय इसमें मदद कर सकते हैं।

खीरे का इस्तेमाल - ठंडे खीरे के स्लाइस आंखों पर 10-15 मिनट रखने से ठंडक और राहत मिलती है।

आलू का रस - आलू का रस काले घेरों को हल्का करने में मददगार माना जाता है।

गुलाब जल - कॉटन में गुलाब जल लगाकर आंखों पर रखने से आंखें फ्रेश महसूस करती हैं।

पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि नींद की कमी से डार्क सर्कल बढ़ सकते हैं।

ज्यादा स्क्रीन टाइम और तनाव भी काले घेरों का कारण बन सकता है।

पर्याप्त पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें, इससे त्वचा हेल्दी रहती है।

अगर काले घेरे लंबे समय तक बने रहें, तो डॉक्टर या स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें।