गर्मियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है?
गर्मियों में पसीना, धूल और तेज धूप की वजह से त्वचा बेजान और ऑयली हो सकती है।
मुल्तानी मिट्टी त्वचा से तेल को सोखने में मदद करती है, जिससे चेहरा फ्रेश महसूस होता है।
यह त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करती है। साथ ही जमा गंदगी को हटाने में सहायक होती है।
गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा को ठंडक मिल सकती है और ताजगी का एहसास होता है।
यह बंद ओपन पोर्स को साफ रखने में मदद कर सकती है, जिससे पिंपल्स का खतरा कम हो सकता है।
मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाने से त्वचा और भी फ्रेश महसूस कर सकती है।
टैनिंग और धूप से हुई त्वचा की थकान को कम करने के लिए भी कई लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।