Weather Update: घने कोहरे के साथ पंजाब-हरियाणा में नए साल की हुई शुरूआत, अभी और बढ़ेगी ठंड

पंजाब और हरियाणा में नए साल की शुरूआत घने कोहरे और ठंड के साथ हुई। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

हरियाणा में आगे कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में आने वाले दिनों में शीतलहर बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी तक प्रदेश में शीतलहर का असर रहेगा। वहीं, विभाग न अंबाला, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, करनाल और कैथल में रेड, जिंद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, झज्जर, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत और रोहतक में ऑरेंज और फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, मेवात, महेंद्रगढ़,चरखी दादरी, भिवानी में येलो अलर्ट जारी किया है।

पंजाब में लगातार गिर रहा है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार यानि आज और कल मंगलवार को पंजाब में शुष्क रहने वाला है, जिससे न्यूनतम तापमान पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही पंजाब के 31 स्थानों पर कोहरे और अधिकतर स्थानों पर घने कोहरे की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ और पंजाब में 5 दिन तक मौसम शुष्क रहने वाला है।