Weather Update: तेज धूप से तापमान में हुई वृद्धि, तेज हवा के कारण हो सकता है ठण्ड का एहसास

देशभर में मौसम अब भी ठंडा ही बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बारिश और निचले मैदानी इलाकों में बारिश का
अनुमान जताया है। वहीं राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मौसम सामान्य तापमान से 3 डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पूरे दिन तेज धूप खिली रही जिसकी वजह से तापमान में बढोत्तरी दर्ज की गई इस लिहाजे मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही सामान्य रहने वाला है।

साथ ही मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को तेज हवाओं के कारण हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। राजधानी दिल्ली में दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होती गई। इसीलिए दिन के तापमान में भी वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।