Weather Update: दिल्ली में फरवरी में मई वाली गर्मी का अहसास, पढ़िए मौसम को लेकर IMD का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों को छोड़ दें तो उत्तर भारत में ठंड पूरी तरह से खत्म हो गई है। वहीं एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 18 फरवरी की रात तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा। बता दें आपको फरवरी में मई वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। दिल्ली इस समय तपिश की मार झेल रही है। आंशिक तौर आज राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 20 फरवरी को कोहरा हल्का हो जाएगा।

IMD ने अगले 48-72 घंटों के लिए कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।