हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, इस तारीख तक बरसेंगे बादल

हरियाणा में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान कई जगहों पर तेज रफ्तार के साथ हवा भी चलेगी। हालांकि, ये मौसम में बदलाव कुछ देर के लिए ही होगी इससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की ज्यादा उम्मीद नहीं है।

आपको बता दें कि, मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन विभाग ने प्रदेश में मौसम आमतौर पर 14 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। 15 व 16 जून से मौसम खुश्क और तापमान में हल्की बढ़ोतरी की आशांका है।