हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट

शिमला मौसम विज्ञान ने आने वाले 2 से 3 दिनों तक राज्य के कई इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर सभी 10 जिलों में चेतावनी जारी की है।


विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर इलाकों में 17 और 18 मार्च को बारिश की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी बारिश की आशंका है। बता दें कि, मौसम विज्ञान की इस चेतावनी से सेब की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है।


किसानों की बढ़ी चिंता


मौसम विज्ञान की चेतावनी से किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि, हिमाचल में अभी सेब की फ्लावरिंग हो रही है जिस कारण ओलावृष्टि से सेब के फूल जड़ जाएंगे। वहीं, टमाटर ,मटर और फूलगोभी जैसी फसलों को भी नुकसान होगा।

Share It

Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on linkedin
LinkedIn
Share on whatsapp
WhatsApp