Weather Alert in Haryana: हरियाणा में मौसम विभाग का तेज बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून अपनी दस्तक दे चुका है और गर्मी से लोगों को अब राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना है।

हरियाणा में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने आज यानी 3 जुलाई को हरियाणा के 11 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार वाली हवाएं चलने और तेज बरसात का अलर्ट जारी किया है।

इन 11 जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं।