चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आज होगा मतदान, ‘इंडिया गठबंधन’ की पहली परीक्षा

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर के लिए आज सुबह 11 बजे से मतदान होगा। इंडिया गठबंधन के लिए भाजपा के खिलाफ यह पहली परीक्षा होगी। बता दें कि यहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव में उतरी है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नगर निगम कार्यालय के बाहर पुलिस सुरक्षा भी काफी कड़ी रहेगी। हंगामे के आसार को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने चार डीएसपी सहित 500 पुलिसकर्मियों को तैनात करने का फैसला लिया है। साथ ही चंडीगढ़ नगर निगम आने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाए जाएंगे।