मतदान न केवल कर्तव्य, बल्कि एक महत्वपूर्ण शक्ति है: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

मतदान न केवल कर्तव्य, बल्कि एक महत्वपूर्ण शक्ति है: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा की मतदान न केवल एक कर्तव्य है, बल्कि एक महत्वपूर्ण शक्ति भी है।

भारत दुनिया का सबसे गतिशील, सक्रिय और कुशल लोकतंत्र है, जो अन्य देशों के लिए एक मिसाल कायम कर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटों के लिए आज सुबह मतदान शुरू हो गया, जिसमें कुल 162 उम्मीदवार मैदान में हैं।

दिल्ली में एक करोड़ 52 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से 82 लाख पुरुष और करीब 70 लाख महिला मतदाता हैं। 2 लाख 52 हजार से अधिक युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

दिल्ली में 7 संसदीय क्षेत्र हैं: चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और पश्चिम दिल्ली।

दिल्ली के अलावा बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, जम्मू-कश्मीर की एक, दिल्ली की झारखंड की चार, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

इन क्षेत्रों में सुचारू और परेशानी मुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है।

छाया, पेयजल, रैम्प, शौचालय, व्हीलचेयर से लेकर बिजली तक की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बुजुर्गों और विकलांगों सहित प्रत्येक मतदाता आसानी से अपना वोट डाल सकें।