Delhi MCD Chunav 2022 के लिए मतदान जारी

दिल्ली नगर निगम (MCD) के लिए उच्च-दांव की लड़ाई अंतिम चरण में पहुंच गई है जहां दिल्ली के मतदाता नए वार्ड पार्षदों का चुनाव करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जहां आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली पर पूर्ण शासन स्थापित करने के लिए नागरिक निकाय का नियंत्रण हासिल करने की उम्मीद कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) अगले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए एक आधार तैयार करने के लिए अधिकतम वार्ड जीतने की उम्मीद कर रही है। आपको बताए राजधानी के नगर निगम चुनाव में 250 वार्डों के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था और मतदान शाम साढ़ पांच बजे तक चलेगा। दिल्ली में 250 वार्डों के लिए कुल 13,665 बूथ केंद, बनाए गए हैं, जहां पर आज मतदान चल रहा है। राजधानी निवासी अपने मताधिकार को प्रयोग करने के लिए सुबह ही मतदान केन्द, के बाहर दिखाई देने लगे है।

कई मतदान केन्द्रों में लोगों को कतार में लगते हुए देखा गया तो कई में मतदान शुरू होते ही मतदाताओं की संख्या शुरूआती दौर में कम देखी गयी। नगर निगम के चुनाव में कुल 1349 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाज्ञ आजमाने उतरे है। जहां राजधानी की जनता उनके भाज्ञ के फैसले को इलेक्ट्रॉनिक मशीन में बंद करेंगी।