”काम पसंद आए तभी वोट देना या फिर मत देना”- केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा यदि उनका काम पसंद आए तभी वोट देना या फिर मत देना मैं किसी राजनेता की तरह फेम पाने के लिए मक्खन नहीं लगाऊंगा। लोकसभा चुनाव से पहले नितिन गडकरी का यह बयान बताता है कि वह अपने द्वारा किए गए काम के बदौलत जीत को लेकर कितने आश्वस्त हैं।

बांस की खेती में निवेश काम और लाभ अधिक है

उन्होंने यहां जनता को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में बांस की खेती से किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है बांस की खेती में निवेश कम और लाभ अधिक है। साथ ही उन्होंने इथेनॉल के महत्व पर भी बात करते हुए कहा कि “इथेनॉल” भी किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है इसके ज्यादा से ज्यादा प्रयोग से ईंधन पर कम निर्भर रहना पड़ेगा।

जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रयोग करने की अधिक जरुरत

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि बंजर भूमि, जलवायु परिवर्तन और जल संरक्षण के क्षेत्र में प्रयोग करने की अधिक जरुरत है। इन क्षेत्रों में बेहतर भविष्य के लिए हमें और भी मेहनत करनी होगी इस कदम से सिर्फ देश की ही नहीं बल्कि ग्रामीण भारत की तस्वीर भी बदल सकती है। हमने इसके लिए देशभर में काम शुरू कर दिया है अगर लोगों को यह काम अच्छा लगेगा तो वोट दें, नहीं तो खारिज भी कर सकते हैं और मेरी जगह किसी और को भी वोट दे सकते हैं।

राजनीति पैसे कमाने का धंधा नहीं

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राजनीति पैसे कमाने का धंधा नहीं है बल्कि राजनीति का मतलब सामाजिक काम है। साथ ही राजनीति का काम राष्ट्रीय समस्याओं को सुलझाना और विकास करना भी है।