Vijay Rupani बोले पंजाब में पार्टी का लक्ष्य है अगले 2 साल में होने वाले लोकसभा चुनाव

BJP के पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी ने स्पष्ट कर दिया कि पंजाब में भाजपा अकेले ही चलेगी और पार्टी का लक्ष्य 2024 के लोकसभा चुनाव हैं। पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी ने उन अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया जिनमें भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की संभावना की बातें कही जा रही थीं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सरकार पंजाब में हर मोर्चे पर विफल रही है। इसी कारण से लोगों का भ्रम टूट चुका है। यहां की कानून व्यवस्था की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। पंजाब सीमावर्ती राज्य है और मुख्यमंत्री भगवंत मान को कड़े कदम उठाने के साथ बी केंद्र से मदद भी लेनी चाहिए।

वहीं प्रभारी विजय रूपाणी ने कहा की भाजपा के सभी कार्यकर्ता आखिर भाजपा का कार्यकर्ता ही क्यों है वो किसी अन्य दल का सदस्य क्यों नहीं है। आंख बंद करके आप सोचेंगे तो अंतरात्मा से एक ही आवाज आएगी कि जिस पार्टी की विचारधारा का मूल तत्व अटूट राष्ट्र हो ऐसी पार्टी केवल भाजपा ही है और इसके कार्यकर्ता के अंदर से एक ही आवाज़ आती है कि भारत माता की जय। आपको बताए विजय रूपाणी को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर उनका चंडीगढ़ में पहली बार आगमन हुआ था।