हरियाणा में विजिलेंस का एक्शन,अंबाला DTO और करनाल MVO को किया गिरफ्तार

हरियाणा की करनाल विजिलेंस ने अंबाला DTO रमित यादव और करनाल MVO इंस्पेक्टर जसमेर सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों ओवर लोड वाहन चालकों व मालिकों से मंथली वसूलते थे।

विजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि अंबाला DTO रमित यादव के पास पंचकूला और यमुनानगर का भी अतिरिक्त चार्ज था। बता दें कि 2 हफ्ते पहले विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप करनाल और यमुनानगर के RTO सुभाष चंद्र को गिरफ्तार किया था।

4 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान सुभाष ने कई बड़े खुलासे किए थे, जिसमें मंथली के इस गेम में अंबाला DTO रमित यादव का भी नाम सामने आया। विजिलेंस ने आरोपी RTO सुभाष चंद्र के कब्जे से रिश्वत के 30 लाख रुपए बरामद किए थे।