संत धन्ना भगत की जयंती समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, CM मनोहर लाल ने किया स्वागत

हरियाणा: कैथल में गांव धनौरी में आज संत धन्ना भगत की जयंती मनाई गई इस समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा की संस्कृति की पहचान पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान एवं स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने इस समारोह में जनता को संबोधित भी किया इस दौरान उन्होंने कहा कि अब अपना भारत बदल रहा है। भारत अब हिन्दुस्तान के ऊपर 200 साल तक राज करने वाले अंग्रेज़ों को पछाड़ते हुए दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। महामहिम उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है। इसकी पूरे विश्व मे सराहना होती है।

CM मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने संतों की जयंती मनाने का फैसला लिया है। यहां संतों की भी जातियां थीं, लेकिन उन संतों ने कभी भी एक जाति के लोगों का मार्गदर्शन नहीं किया। सभी जातियों और धर्मों को साथ लेकर लोगों का रास्ता दिखाया। इस दौरान CM ने जींद में हैबतपुर मेडिकल कॉलेज का नाम धन्ना भगत के नाम पर करने का एलान किया।