Vamika 1st Look: सामने आई विराट-अनुष्का की बेटी ‘वामिका’ की पहली झलक, सोशल मीडिया पर वायरल

भारत के पूर्व कप्तान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की पहली झलक दुनिया के सामने आ गई है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबले में ये झलक देखने को मिली है।

Image

मैच के दौरान टीवी पर विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली झलक देखने को मिल गई। अनुष्का शर्मा अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई दीं। 

Image

भारतीय पारी के दौरान जब विराट ने अर्धशतक पूरा किया, तब स्टैंड्स में अनुष्का शर्मा की गोद में उनकी बेटी भी थीं। इतना ही नहीं, फिफ्टी लगाने के बाद कोहली ने भी वामिका को देखकर मजेदार रिएक्शन दिया।

Image

विराट का रिएक्शन देखने के बाद अनुष्का और वामिका तालियां बजाती हुई नजर आईं।

Image
AnushkaSharma

अनुष्का ने ब्लैक और उनकी बेटी वामिका ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी। वामिका का ये चंद सेकेंड का वीडियो सामने आते ही छा गया और तमाम फैंस का विराट-अनुष्का की बेटी की पहली झलक देखने का इंतजार भी खत्म हो गया।