उत्तर प्रदेश: प्राकृतिक सिंदूर पैदा करने वाले पौधे की हो रही है खेती, Food Industry में भी बढ़ रही है मांग

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के किसान अशोक तपस्वी करीब 25 एकड़ खेत में एक खास पौधे की खेती कर रहे हैं। इसका इस्तेमाल सिंदूर बनाने में किया जा सकता है।

सिन्दूर लाल या नारंगी-लाल रंग का कॉस्मेटिक पाउडर होता है, जिसे अमूमन विवाहित महिलाएं अपनी मांग में लगाती हैं।

सिन्दूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए भी किया जाता है।

अशोक खास पौधे के फूल के अर्क से लिपस्टिक, पाउडर और सिन्दूर सहित कई कॉस्मेटिक सामान बनाते हैं।

उनका कहना है कि इसका इस्तेमाल फूड कलर के तौर पर भी किया जा सकता है। क्योंकि ये पूरी तरह प्राकृतिक और खाने योग्य है।

अशोक का कहना है कि कॉस्मेटिक और फूड इंडस्ट्री में इसकी भारी मांग है। इसे देखते हुए दूसरे किसान भी इस पौधे की खेती करने का जोखिम उठा सकते हैं।