केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का हिमाचल दौरा, कहा- ‘ आपदा की इस घड़ी में हर संभव मदद करेगी केंद्र सरकार’

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज हिमाचल के दौरे पर हैं इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ भारी बारिश से कुल्लू-मनाली में हुई तबाही का हवाई सर्वेक्षण भी किया और बाढ़ से बने हालातों का जायजा भी लिया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चंडीगढ़-मनाली के सड़क मार्ग की जानकारी देते हुए कहा कि हम दो-तीन महीने में यह सड़क बनाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसका उद्घाटन करवाएंगे साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिमाचल में आपदा को लेकर गंभीर है। आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी साथ ही उन्होंने कहा कि बाढ़ और बारिश के कारण हिमाचल में जो भी नेशनल हाईवे और ब्रिजों को नुकसान पहुंचा है उसे जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। उसका खर्चा NHAI करेगा।