Earth Hour: आज एक घंटे तक अंधेरे में रहेगी दुनिया, जानिए क्या होता है अर्थ ऑवर?

आज भारत समेत पूरी दुनिया एक घंटे के लिए अंधेरे में रहने वाली है। ऐसा इसिलए क्योंकि हर साल 25 मार्च को अर्थ आवर डे (Earth Hour Day) मनाया जाता है। विश्व में लोगों प्रकृति और जलवायु परिवर्तन के लिए जागरुक करने के लिए ये दिन मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर की तरफ से किया जाता है।

वहीं, बिजली वितरण कंपनियों ने लोगों से दुनियाभर में मनाए जा रहे अर्थ आवर में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस दौरान रात 8.30 से 9.30 बजे के बीच अपनी इच्छा से अपने घरों व कार्यस्थलों की गैरजरूरी लाइट्स व बिजली उपकरणों को बंद रखें।

क्या है Earth Hour?

अर्थ आवर डे को मनाने के पीछे वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर का मकसद साफ है कि, दुनियाभर के लोगों को प्रकृति और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरुक करना और नुकसान के प्रति प्रेरित किया जाता है।