राजधानी दिल्ली में आज मौसम रहेगा खुशनुमा, तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से हो सकता है पार

राजधानी दिल्ली में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ने लगा है। शनिवार को तेज धूप के कारण तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। लेकिन सुबह ठंडी हवा चलने के कारण हल्की ठंड रही।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज (रविवार) के दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तो वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन मंगलवार और बुधवार को 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।