पंजाब में तीन जैव-उर्वरक परीक्षण प्रयोगशालाएं की जाएंगी स्थापित: गुरमीत सिंह खुड़ियां

पंजाब में तीन जैव-उर्वरक परीक्षण प्रयोगशालाएं की जाएंगी स्थापित: गुरमीत सिंह खुड़ियां

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के अनुसार, राज्य में गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा गुरदासपुर, एसएएस नगर (मोहाली) और बठिंडा जिले में तीन जैव-उर्वरक परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। यह जानकारी आज यहां पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने दी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के अनुसार, राज्य में गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा गुरदासपुर, एसएएस नगर (मोहाली) और बठिंडा जिले में तीन जैव-उर्वरक परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।

कृषि निदेशक जसवन्त सिंह ने गुरमीत सिंह खुडि़यों को बताया कि रबी सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 13 दिसंबर 2023 को गठित उड़नदस्तों की पांच टीमों ने 110 खुदरा/थोक दुकानों की जांच की और 134 नमूने लिए। इन टीमों द्वारा 28 डीलरों की बिक्री रोकने के साथ ही नंगल में एफआईआर भी दर्ज कराई गई।

कैबिनेट मंत्री को बताया गया कि 35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुआई हो चुकी है और गेहूं पर तना छेदक कीट के हमले को नियंत्रित कर लिया गया है। गेहूं की फसल पर किसी भी कीट के हमले की निगरानी के लिए कृषि विभाग द्वारा कीट निगरानी टीमों का गठन किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति की समीक्षा करते हुए राज्य के किसानों को इस योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी के बारे में जानकारी दी।

प्रदेश के किसानों के कल्याण हेतु मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने मुख्य कृषि अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसान कल्याण कार्यक्रमों को लागू करने और किसानों को कृषि में तकनीकी मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए कहा।