2023 की इन फिल्मों ने जमकर लूटा बॉक्स ऑफिस, ये हैं साल 2023 की टॉप 3 फिल्में

2023 की इन फिल्मों ने जमकर लूटा बॉक्स ऑफिस, ये हैं साल 2023 की टॉप 3 फिल्में

बॉलीवुड के लिए 2023 शानदार तरीके से कमबैक ईयर रहा है। इस साल अब तक बॉक्स ऑफिस ने 10 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ये आंकड़े 199 फिल्मों से कमाई के हैं।

इस साल जवान, पठान, टाईगर 3, गदर 2 के अलावा कई फिल्मों ने दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया है। चलिए आज हम आपको बतायेंगे साल
2023 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 3 फिल्मों के बारे में:

जवान

गूगल लिस्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की ‘जवान’ ने टॉप किया है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड खूब धूम मचाई है। जवान’ में शाहरुख खान का नया अवतार ऐसा बवाल करवा रहा था कि थिएटर्स में लगातार किसी त्यौहार सा माहौल बना हुआ था।

फिल्म 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और उसने पहले दिन से ही बॉक्स पर शानदार कमाई की थी। ‘जवान’ ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।

पठान

साल 2023 शाहरुख खान के नाम रहा है। जवान के बाद उनकी दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ ने भी खूब धूम मचाई है। पठान से 4 साल बाद बॉक्स ऑफिस वापसी करते हुए शाहरुख खान ने साबित कर दिया कि लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं।

हालांकि फिल्म रिलीज से पहले कई विवादों में घिरी थी।। लेकिन ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई।

शाहरुख खान ने अपने धमाकेदार कमबैक को इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया है। ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

एनिमल

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ सुपरस्टार रणबीर कपूर की बॉक्स ऑफिस पावर को हर दिन नए लेवल पर ले जा रही थी।

फिल्म ने पहले ही दिन विस्फोटक शुरुआत की और रणबीर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेकर आई। रणबीर के नाम अब एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो अब से पहले सिर्फ शाहरुख खान के नाम था।

‘एनिमल’ ने एक रिकॉर्ड तो ऐसा भी बनाया है, जो ‘जवान’ ‘ के.जी.एफ: चैप्टर 2’ और ‘पठान’ जैसी धमाकेदार हिंदी फिल्में भी नहीं बना पाईं थी।

कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि बॉलीवुड का समय अभी बहुत अच्छा है। इससे एक उम्मीद भी जगती है कि आने वाले समय में बॉलीवुड के सितारे चमकते नजर आएंगे।