दुश्मन के मंसूबे होंगे चकनाचूर, जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल होंगे ये घातक हथियार

भारतीय नौसेना (Indian Navy) जल्द ही और ज्यादा मजबूत होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार इंडियन नेवी अपने आप को आधुनिक और घातक बनाने में लगातार काम कर रही है। जल्द ही नौसेना के बेड़े में 6 ताकतवर हथियार शामिल होने वाले है।

बता दें कि, इंडियन नेवी ने 200 ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें खरीदने का ऑर्डर दिया है। इन मिसाइलों की कीमत तकरीबन 20 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ये घातक हथियार होंगे बेड़े में शामिल
भारतीय नौसेना ने ने 200 ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें खरीदने का ऑर्डर दे दिया है। वहीं, इसी के साथ जल्द ही बेड़े में MRSAM, VRSAM, डॉर्नियर 228 विमान, राफेल-एम फाइटर जेट और सिरोस्की एमएच-60 आर हेलिकॉप्टर की भी तैनात की जाएगी।