CM मनोहर लाल को बदलने की बात निकली अफवाह, मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर CM ने कहा कुछ ऐसा

हरियाणा में सीएम मनोहर लाल को बदलने की अफवाहें सोशल मीडिया पर चलती दिखी। इन अफवाहों को लेकर राजनीति गलियारों में भी चर्चाएं चलती दिखी। आपको बताए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह फैलाने वालों को भी खूब आड़े हाथों लिया। आपको फिर बताए राज्य में पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री बदलने की अफवाह इंटरनेट मीडिया पर फैलाई जा रही है।

इसी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल इंटरनेट मीडिया का शौक रखने वाले कुछ लोगों को रोजाना रात को सीएम बदलकर सोने की आदत हो गई है। यह सीएम गया। कल और दूसरा सीएम आएगा। आपको काम चाहिए। भाजपा का जो सीएम या पीएम होगा, वह जनता के हित में काम करेगा, यह हमारी विचारधारा का हिस्सा है, यह हमारे चुनाव घोषणा पत्र का हिस्सा है और यह हमारी उपलब्धियों का हिस्सा है।

आपको बताए हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 में है। मनोहर लाल पिछले 8 साल से प्रदेश के सीएम है। विधानसभा चुनावों में 2 साल का समय बचा है।