केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं में गिरावट आई है

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सांबा में पत्रकारों से बताचीत में कहा कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा पार से गोलीबारी की घटनाओं में तेजी से गिरावट आई है, लेकिन हाल में गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं से साबित होता है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सतर्कता कम नहीं कर सकता।

बता दें कि, जम्मू के अरनिया में पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा बृहस्पतिवार की रात सीमा पार से गोलाबारी की गई जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान और एक महिला घायल हो गई थी जबकि कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गये थे।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी जारी रही और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया।