दिल्ली में मीना नाम की महिला का मर्डर, आरोपियों ने कब्रिस्तान में दफनाया शव

दिल्ली में एक 54 वर्षीय महिला की हत्या कर उसकी लाश को कब्रिस्तान में दफनाने का मामला सामने आया है। बताए आपको मृतक महिला का नाम मीना बताया जा रहा है जिसकी लाश को पुलिस ने बुधवार को कब्रिस्तान से बाहर निकाला था। बता दें बीते 10 दिनों से दिल्ली पुलिस एक महिला की तलाश कर रही थी और उनकी तलाश कब्रिस्तान पर जाकर खत्म हुई।

आपको बताए पूरा मामला है क्या…. स्थानीय लोगों के मुताबिक मीना, लोगों को ब्याज पर पैसा उधार देती थीं। आरोपी उसे काफी लंबे समय से जानते थे। आरोपियों ने भी उससे कर्जा लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी मीना से और रकम मांग कर रहे थे और जब मीना ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने अपहरण कर उनकी हत्या कर दी।

बताए आपको 54 वर्षीय महिला की हत्या का आरोप चार लोगों पर लगा है। इनकी पहचान रेहान, मोबिन खान, नवीन और सय्यद अली के रूप में हुई है। मीना 2 जनवरी से लापता थी और उसके परिजनों ने मंगोलपुरी थाने में शिकायत दी थी।