रितिका सजदेह के रिएक्शन के बाद फिर से गरमाया Rohit Sharma से MI की कप्तानी छीनने का मामला

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के संस्करण से मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिलवाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीनने का मामला एक बार फिर से गर्म हो गया है। मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर के बयान के बाद हिट मैन रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का रिएक्शन आया है जिसके बाद इस मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है।

बता दें कि एमआई को पांच बार खिताब दिलाने वाले हिट मैन रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद टीम की कमान हार्दिक पांड्या को सौंप दी गई है। टीम मैनेजमेंट का यह फैसला मुंबई इंडियस और रोहित शर्मा के फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और मैनेजमेंट के इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी।

मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने कहा कि टीम मैनेजमेंट की तरफ से लिया गया यह फैसला “मेरे हिसाब से पूरी तरह से एक क्रिकेटिंग फैसला था। हमने हार्दिक को बतौर खिलाड़ी टीम में वापस लाने के लिए विंडो पीरियड देखा। मुंबई इंडियंस में यह ट्रांजिशन फेज है। ज्यादातर भारतीय लोग ये नहीं समझ पाते हैं। लोग काफी भावुक हो जाते हैं, लेकिन भावनाओं को इन सबसे दूर रखना पड़ता है।

मार्क बाउचर के इस बयान के बाद रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने भी अपना रिएक्शन दिया है उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कोच मार्क बाउचर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा “इसमें बहुत सारी चीज़ें गलत हैं..।” रितिका के इस रिएक्शन ने एक बार फिर रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने के विवाद को हवा दे दी है। प्रशंसक टीम मैनेजमेंट के इस निर्णय की आलोचना कर रहे हैं।