पंजाब में पराली जलाने के मामलों में आ रही है कमी

पंजाब में पराली जलाने के मामलों में आ रही है कमी

पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को भाजपा शासित राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश पर पराली जलाने की ज्यादातर घटनाओं की रिपोर्ट न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में ऐसी घटनाएं घट रही हैं।

राज्य में पराली जलाने पर नियंत्रण के लिए पंजाब सरकार के उपायों पर एएनआई से बात करते हुए चीमा ने कहा, “हम विविधीकरण की ओर बढ़ रहे हैं। हम किसानों को विभिन्न फसलें उगाने के लिए सब्सिडी दे रहे हैं। उन्होंने “एक सोची-समझी साजिश के तहत पंजाब की छवि खराब करने” के लिए सत्तारूढ़ भाजपा पर भी हमला बोला।

उन्होंने कहा, ”वास्तव में, सबसे ज्यादा पराली हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में जलाई जा रही है। जहां उनका (भाजपा) शासन है। चीमा ने आरोप लगाया, सबसे पहले, उन्हें उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। पंजाब में पराली जलाने के मामलों में गिरावट आई है। यह हरियाणा, यूपी और अन्य राज्यों में बढ़ रहा है।