‘जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी’, संजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला

'जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी’, संजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला

लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सुशील गुप्ता के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

उन्होंने रादौर में कहा कि जब भाजपाई भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ बोलते हैं, तो लगता है ओसामा बिन लादेन और गब्बर सिंह अहिंसा का उपदेश दे रहे हैं।

संजय सिंह ने आगे कहा कि मोदी ने जिस पर कोयला चोरी का आरोप लगाया, उसी को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता दुखी है और वो सोच रहे हैं कि कैसे जनता को अपना मुँह दिखाएंगे और कैसे जिंदल के लिए वोट मांगेंगे।

संजय सिंह ने आगे कहा कि भाजपा का नारा है ‘जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी’।