हरियाणा में फिर से 45 पार पहुंचेगा पारा, मानसून अभी हजारों किलोमीटर दूर

हरियाणा में फिर से 45 पार पहुंचेगा पारा, मानसून अभी हजारों किलोमीटर दूर

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से हरियाणा में भीषण गर्मी की शुरूआत हो गई है। मौसम विशेषज्ञ फिर से हरियाणा का पारा 45 पार पहुंचने का अनुमान लगा रहेहै।

हरियाणा में गर्मी 20 साल से भी ज्यादा का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। मौमम विभाग के अनुसार प्री-मानसून आने तक तपामान 45 डिग्री पार जाने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 2.3 डिग्री बढ़ोत्तरी हुई है।

मानसून अभी दूर

मौसम विशेषज्ञों की माने तो मानसून अभी हरियाणा से 1300 किलोमीटर दूर है। अभी मानसून कर्नाटक से होते हुए महाराष्ट्र तक पहुंचा है। प्रदेश में 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह में मानूसन दस्तक दे सकता है।

लेकिन उससे पहले प्री-मानसून की बारिश होगी। 20 जून के आसपास मौसम बदलने की संभावना है। इस बार हरियाणा में 96 से 102 फीसदी बारिश का अनुमान है।

मानसून सीजन में 460 एमएम बारिश सामान्य मानी जाती है। सामान्य बारिश हुई तो खरीफ की फसलों की बिजाई समय पर हो सकेगी।

तीन दिन मिली राहत

हरियाणा में पिछले 3 दिनों तक गर्मी से राहत मिली। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिला। पूर्वी पाकिस्तान, उत्तरी राजस्थान व दक्षिणी पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था।

जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिले। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला व पंचकूला में कहीं-कहीं तेज हवा व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई। इसका असर यह हुआ है कि दिन के तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।