दर्द से कराह रहे है तेजस्वी यादव, बिहार के लोगों को दिया भावुक संदेश

दर्द से कराह रहे है तेजस्वी यादव, बिहार के लोगों को दिया भावुक संदेश

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने हेल्थ को लेकर ताजा जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि आखिर किस वजह से यह समस्या सामने आई है।

उन्होंने बिहार के लोगों के लिए भावुक संदेश भी दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बीते काफी समय से कमर दर्द से परेशान हैं। शुक्रवार को भी उन्हें काफी दर्द था।

सुरक्षा कर्मियों की मदद से उन्हें उस चुनावी मंच से उतरते देखा भी गया था, जिसका वीडियो भी काफी प्रचारित हुआ था। इसी दर्द के बीच तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक पोस्ट डाली।

जिसमें उन्होंने कहा कि महीनों से अलट-पलट वाली अथक सामाजिक राजनीतिक यात्रा रही है। आराम के अभाव एवं निरंतर यात्रा के कारण 2 हफ़्ते से कमर में हल्का दर्द था, 2 दिन से अचानक बढ़ गया।