तरनतारन: बारिश के बाद व्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, कई एकड़ की फसलों को हुआ नुकसान

मानसून एक्टिव होने के बाद उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलासिला जारी है। बारिश के बाद तरनतारन जिले के खडूर साहिब के अंतर्गत आने वाले गांव के लोग परेशानी में है।

बता दें कि, यहां व्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से इसके किनारे बसे गांव जलमग्न हो गए है। जलभराव के बाद हुए नुकसान के बाद अब घड़का गांव के किसानों ने मदद के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।