तरनतारन पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हथियार और नशे की खेप बरामद

आतंकी लखबीर सिंह और आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के दो साथियों को तरनतारन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से एक पिस्टल करीब 300 कारतूस के साथ-साथ नशे की खेप भी बरामद की गई है।

बताया जा रहा है कि दोनों आतंकी लखबीर सिंह और हरविंदर सिंह रिंदा का इशारे पर काम करते थे और ये दोनों कई वारदातों में शामिल थे।

बता दें कि, इनकी पहचान अर्शदीप सिंह और वतनदीप सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों सगे भाई है। पुलिस को ये कामयाबी पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए मिली।