सपा से अलग होने के बाद नई पार्टी बनाएंगे स्‍वामी प्रसाद मौर्य, 22 फरवरी को दिल्‍ली में करेंगे घोषणा

उन्‍होंने सपा पर तंज कसते हुये कहा, ”सपा में एक नया फैशन चल गया है। नाम है समाजवादी और समाजवाद की दुहाई देकर उसका कत्लेआम कर रहे हैं। धर्मनिरपेक्ष होने की दुहाई देकर आज यथास्थितिवादी शक्तियों को बढ़ावा दे रहे हैं।”

उप्र: स्वामी प्रसाद मौर्य ने छोड़ी समाजवादी पार्टी, बोले- ‘अखिलेश यादव रास्ते से भटक गए हैं’

स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि ‘वह खुद को सेक्युलर बताते हैं, मुझे लगता है कि वह अपने रास्ते से भटक गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपनी नई पार्टी की घोषणा करेंगे और दलित, पिछड़ा वर्ग के लिए काम करेंगे।

सीटों पर नहीं बनी सहमति, अब आगे क्या होगा यूपी में INDIA गठबंधन का भविष्य?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस वक़्त भगदड़ मची हुई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा यूपी पहुंच चुकी है। लेकिन इंडिया गठबंधन के साथी ही इससे दूरी बनाते दिख रहे हैं। दरअसल, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीट बंटवारे पर फाइनल मुहर लगने के बाद ही यात्रा में शामिल होने… Continue reading सीटों पर नहीं बनी सहमति, अब आगे क्या होगा यूपी में INDIA गठबंधन का भविष्य?

अखिलेश को झटका देकर अब इस पार्टी शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? जानिए क्या है इनसाइड स्टोरी?

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य जो कभी हिंदू धर्म, तो कभी देवी-देवताओं पर बोलकर विवाद मोल ले लेते हैं, तो कभी राम मंदिर को लेकर जहर उगलते हैं। आए दिन मौर्य के बयान एक नया बखेड़ा खड़ा कर देते हैं। उनके बयानों को सुनकर खुद समाजवादी पार्टी के नेता बिचल उठते हैं। उनके बयान पर… Continue reading अखिलेश को झटका देकर अब इस पार्टी शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? जानिए क्या है इनसाइड स्टोरी?

जयंत चौधरी छोड़ेंगे इंडिया गठबंधन का साथ, भाजपा के साथ डील फाइनल?

लोकसभा के सीटों के हिसाब से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बड़ा सियासी उलटफेर होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरएलडी और समाजवादी पार्टी के बीच दरार आ सकती है। साथ ही जयंत चौधरी भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते है। इतना ही नहीं दोनों पार्टियों के बीच सीटें भी फाइनल हो चुकी… Continue reading जयंत चौधरी छोड़ेंगे इंडिया गठबंधन का साथ, भाजपा के साथ डील फाइनल?

उत्तर प्रदेश में BJP को सिर्फ ‘सपा’ ही हरा सकती है- शिवपाल सिंह यादव

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को संकेत दिया कि वे 2024 में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 65 पर चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा था कि विपक्षी गुट के सदस्य निराश नहीं होंगे और उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा।

नहीं रहे नेताजी, 82 साल की उम्र में यूपी के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव ने ली अंतिम सांस

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। वह पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वह वेंटिलेटर पर थे। मुलायम… Continue reading नहीं रहे नेताजी, 82 साल की उम्र में यूपी के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव ने ली अंतिम सांस

मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर, CM योगी ने जाना हाल, PM मोदी ने अखिलेश को फोन कर मदद का दिया भरोसा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक- संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई और रविवार को उन्हें… Continue reading मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर, CM योगी ने जाना हाल, PM मोदी ने अखिलेश को फोन कर मदद का दिया भरोसा

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में है भर्ती

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई,और वह खराब सेहत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सपा संरक्षक को डॉक्टरों ने कमरे से आईसीयू में शिफ्ट किया… Continue reading समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में है भर्ती

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, योगी सरकार को घेरने के लिए विधायकों संग पैदल मार्च करेंगे अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है। वहीं, मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने महंगाई और बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को हंगामेदार तरीके से उठाने की तैयारी की है। उधर, सत्तापक्ष ने कहा है कि विपक्ष मुद्दाविहीन है इसलिए विरोधी दलों ने सदन को सुचारू रूप से नहीं चलने… Continue reading यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, योगी सरकार को घेरने के लिए विधायकों संग पैदल मार्च करेंगे अखिलेश यादव