हरियाणा सरकार फसल विविधीकरण अपनाने वाले किसानों को दे रही विशेष प्रोत्साहन

हरियाणा सरकार फसल विविधीकरण अपनाने वाले किसानों को विशेष प्रोत्साहन दे रही है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, इससे ना सिर्फ उनकी आमदनी बढ़ेगी बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। किसानों का भविष्य फसल विविधता पर केंद्रित होता है। इस दिशा में राज्य सरकार ने पहल… Continue reading हरियाणा सरकार फसल विविधीकरण अपनाने वाले किसानों को दे रही विशेष प्रोत्साहन

HSSC परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण दहिया ने बताया, ‘‘सेक्टर 10ए पुलिस थाना की एक अन्य टीम ने दूसरे आरोपी सुरेंद्र को उस समय गिरफ्तार किया जब वह अमित नाम के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।’’

महाराज अग्रसेन के नाम पर होगा Hisar Airport का नाम- CM मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में मौजूद एतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की भी बात की, उन्होंने कहा कि -‘भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण और पुरातत्व विभाग हरियाणा मिलकर संयुक्त रूप से अग्रोहा में पुरातात्विक स्थल की खुदाई करेंगे।

अंबाला में Domestic Airport का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू , CM मनोहर लाल 15 अक्टूबर को रखेंगे आधारशिला

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस डोमेस्टिक एयरपोर्ट के निर्माण कार्य पर 133 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि यह हवाई अड्डा बनने के बाद अंबाला वासियों को काफी सुविधा मिलेगी विशेष कर इस हवाई अड्डे से व्यापारी वर्ग के लोगों को काफी फायदा होगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा कांग्रेस के ‘अंदरूनी कलह’ को लेकर साधा निशाना

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि विपक्षी पार्टी कई सालों के बाद भी राज्य में एक पूर्ण संगठनात्मक ढांचा स्थापित नहीं कर पाई। उन्होंने इसके साथ ही दावा किया कि कांग्रेस में ‘अंदरूनी कलह’ है।

मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद में स्वच्छता अभियान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर भी निशाना साधा और कहा कि इसका न तो कोई चेहरा है और न ही विचारधारा।

पार्टी के ‘पन्ना प्रमुख सम्मेलन’ में खट्टर ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर से लेकर जमीनी स्तर तक भाजपा के ‘मजबूत संगठनात्मक ढांचे’ की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी से पहले गठित होने के बावजूद कांग्रेस हरियाणा में अपना मजबूत संगठनात्मक ढांचा नहीं बना पाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की स्थिति क्या है? हरियाणा में वे अपना संगठनात्मक ढांचा तक खड़ा नहीं कर पाए हैं। पिछले वर्षों में उन्होंने एक प्रदेश अध्यक्ष तो बना दिया लेकिन एक संगठनात्मक ढांचा स्थापित करने में विफल रहे। पिछले नौ वर्षों में उनकी राज्य इकाई में तीसरा प्रमुख नियुक्त किया गया है, लेकिन आज भी उनमें पार्टी का ढांचा खड़ा करने का साहस नहीं है।’’

साइक्लोथॉन यात्रा पहुंची यमुनानगर, CM मनोहर लाल ने रैली का किया स्वागत

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘नशा किसी भी राज्य की तरक़्क़ी का बाधक है लेकिन हम हरियाणवियों को संकल्प लेना होगा कि अपने हरियाणा की तरक़्क़ी के लिए नशे को जड़ से ख़त्म कर के रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ हमें राजनीति से उठकर एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया मानेसर में फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र का किया शिलान्यास…

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को मानेसर में फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र का शिलान्यास किया। साथ ही, वर्चुअल माध्यम से सोनीपत में किरयाना पूर्ति केंद्र का शुभारंभ किया। इन दोनों केन्द्रों से हरियाणा में निवेशकों की रुचि और बढ़ेगी। साथ ही युवाओं को रोजगार के भी अधिक अवसर मिलेंगे। मानेसर में आयोजित… Continue reading हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया मानेसर में फ्लिपकार्ट के क्षेत्रीय वितरण केंद्र का किया शिलान्यास…

डेरा ब्यास पहुंचे CM मनोहर लाल, संत गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को संप्रदाय प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिलने के लिए ब्यास में राधा स्वामी सत्संग गए।

ड्रग्स फ्री साइक्लोथॉन रैली पहुंची झज्जर, BJP प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने किया स्वागत

ओपी धनखड़ ने बताया कि यह साइकिल रैली प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए निकाली जा रही है साथ ही इस रैली के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।

CM मनोहर लाल ‘हमारे भारतीय संस्कारों का महत्व’ कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा को ड्रग फ्री बनाने के लिए साइकिल यात्रा निकाली जा रही है ताकि एक अच्छा वातावरण आए और प्रदेश के युवाओं को अच्छे संस्कार मिल मिले। उन्होंने आगे कहा कि हमको पूरे समाज को सुखी रखना है तो हमारे पास अच्छी शिक्षा होनी चाहिए।