भारत मंडपम पहुंचे PM मोदी, जेपी नड्डा ने शॉल के साथ किया स्वागत

दिल्ली में आज से शुरू हो रहे भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम मोदी और अमित शाह पहुंच गए हैं. वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम का स्वागत किया. बता दें कि आज दोपहर साढ़े तीन बजे से बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी. लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू… Continue reading भारत मंडपम पहुंचे PM मोदी, जेपी नड्डा ने शॉल के साथ किया स्वागत

Delhi: भारत मंडपम में आज से भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक शनिवार से राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आरंभ होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के चुनावी अभियान की व्यापक रूपरेखा पेश करेंगे।

BJP की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, PM मोदी देंगे लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र

बता दें कि इस बैठक का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन के जरिए बीजेपी के चुनावी अभियान की व्यापक रूपरेखा सामने रखेंगे और लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्हें पूरी ताकत झोंक देने के लिए प्रेरित करेंगे।

BJP ने जेपी नड्डा को गुजरात से राज्यसभा भेजने का लिया निर्णय, अशोक चव्हाण को भी मिला BJP में शामिल होने का तोहफा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी ने गुजरात से राज्यसभा भेजने का निर्णय किया है। पहले इस बात की चर्चा चल रही थी कि पार्टी उन्हें हिमाचल प्रदेश से लोकसभा में चुनाव मैदान में उतार सकती है।

अशोक चव्हाण को मिला बीजेपी में शामिल होने का तोहफा, महाराष्ट्र से जाएंगे राज्यसभा

भाजपा लगातार राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है. वहीं, बीजेपी ने एक और लिस्ट जारी की है. जिसमें गुजरात और महाराष्ट्र में राज्यसभा के उम्मीदवारों की सूची शामिल है. महाराष्ट्र से जाएंगे राज्यसभा वहीं, हाल ही में कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण को पार्टी बदलने… Continue reading अशोक चव्हाण को मिला बीजेपी में शामिल होने का तोहफा, महाराष्ट्र से जाएंगे राज्यसभा

22 जनवरी को सहस्रों शताब्दियों तक याद रखा जाएगा:- जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि जिस दिन अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई वह देश के आध्यात्मिक व सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का दिन है जिसे सहस्रों शताब्दियों तक याद रखा जाएगा।

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा से की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के दावों को आगे बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात की।

पारस के साथ उनकी पार्टी के तीन अन्य लोकसभा सदस्य भी थे।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि आरएलजेपी नेताओं ने अन्य मुद्दों के अलावा बिहार में चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की रणनीति पर चर्चा की।

पारस के नेतृत्व वाली पार्टी और उनके भतीजे एवं लोकसभा सदस्य चिराग पासवान की अध्यक्षता वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में तीखी जुबानी जंग होती रहती है, क्योंकि दोनों ही दल चिराग पासवान के पिता एवं दलित नेता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत के लिए लड़ रहे हैं।

भाजपा के सहयोगी चिराग पासवान ने भी इस बात पर जोर दिया है कि उनकी पार्टी संसदीय चुनाव में छह सीट पर लड़ना चाहेगी। लोक जनशक्ति पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इतनी ही सीट पर चुनाव लड़ा था, जब चिराग पासवान और पशुपति पारस रामविलास पासवान के नेतृत्व में एक साथ थे।

चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट पर भी दावा किया है, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में लोकसभा में पारस करते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और J. P. Nadda ने की Lal Krishna Advani से मुलाकात, ‘भारत रत्न’ के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा के मद्देनजर उन्हें बधाई दी।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत, राजनीति और प्रगति में आडवाणी ने अमूल्य योगदान दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आडवाणी जी को भारत रत्न देने का निर्णय लेकर उनके अथक संघर्षों और योगदान को सम्मानित करने का काम किया है। आडवाणी जी को भारत रत्न मिलने की घोषणा के पश्चात आज उनसे भेंट कर शुभकामनाएं दीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आडवाणी जी ने देश की सांस्कृतिक विरासत, राजनीति और प्रगति में अमूल्य योगदान दिया है। उनके किये गए कार्य हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।’’

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने भी आडवाणी से मुलाकात की।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांगड़ा में पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी रहे मौजूद

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांगड़ा में पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक की जिसमे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सीएम जयराम ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जे पी नड्डा ने गणतंत्र दिवस पर दीं शुभकामनाएं, भाजपा मुख्यालय में फहराया तिरंगा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी से सक्षम, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान देने का आह्वान किया। नड्डा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि 75वें गणतंत्र… Continue reading जे पी नड्डा ने गणतंत्र दिवस पर दीं शुभकामनाएं, भाजपा मुख्यालय में फहराया तिरंगा