दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, BJP मुख्यालय का विपक्ष करेगा घेराव

इंडिया गठबंधन के बैनर तले आज विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान नई दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थिति बीजेपी के मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

अदालत ने अरविंद केजरीवाल की हिरासत बढ़ाई

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को यहां एक अदालत में आबकारी नीति मामले की सुनवाई के दौरान खुद दलीलें दीं और कहा कि देश के सामने आम आदमी पार्टी (आप) के भ्रष्ट होने की झूठी तस्वीर पेश की जा रही है।

केजरीवाल ने अदालत में कहा- ED की जांच का सामना करने को तैयार

उन्होंने यह दलीलें तब दीं, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत में पेश किया। ईडी ने केजरीवाल की और सात दिन की हिरासत का अनुरोध करते हुए कहा कि मामले से जुड़े कुछ लोगों से उनका आमना-सामना कराने की जरूरत है।

गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को आबकारी नीति बनाने से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

दिल्ली एक्साइज घोटाला मामले में ईडी ने पंजाब के 3 अधिकारियों को भेजे समन

उत्पाद नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी नजरें पंजाब पर केंद्रित कर दी हैं। वित्तीय जांच एजेंसी ने पंजाब के 3 अधिकारियों – 2 आईएएस अधिकारियों, केएपी सिन्हा और वरुण रूजम और अतिरिक्त उत्पाद शुल्क आयुक्त नरेश दुबे को फिर से समन भेजा है। हिंदुस्तान… Continue reading दिल्ली एक्साइज घोटाला मामले में ईडी ने पंजाब के 3 अधिकारियों को भेजे समन

अरविंद केजरीवाल की आज कोर्ट में होगी पेशी, PM हाउस समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ईडी की गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की रिमांड आज खत्म हो रही है। आज उनको राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री की पेशी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नई दिल्ली और राऊज एवेन्यू कोर्ट के… Continue reading अरविंद केजरीवाल की आज कोर्ट में होगी पेशी, PM हाउस समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता

जेल में अचानक खराब हुई केजरीवाल की तबीयत, खतरनाक स्तर तक गिरा शुगर लेवल

सूत्रों के अनुसार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उनकी तबियत खराब होने की वजह शुगर लेवल में गिरावट बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल गिरकर 46 हो गया है, जो बेहद खतरनाक बताया जा… Continue reading जेल में अचानक खराब हुई केजरीवाल की तबीयत, खतरनाक स्तर तक गिरा शुगर लेवल

कांग्रेस की ऐसी क्या मजबूरी कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार के साथ खड़ा होना ज़रूरी: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर आज जम्मू कश्मीर प्रवास पर थे। अपने प्रवास के दौरान श्री अनुराग ठाकुर ने सर्वप्रथम उधमपुर में आयोजित बाइक रैली में भाग लिया। इसके बाद अनुराग ठाकुर उधमपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित सांगठनिक बैठक में शामिल हुए। शाम को अनुराग… Continue reading कांग्रेस की ऐसी क्या मजबूरी कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार के साथ खड़ा होना ज़रूरी: अनुराग ठाकुर

भारत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी को लेकर अमेरिकी राजनयिक को तलब किया

भारत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी की टिप्पणी को लेकर बुधवार को अमेरिका की एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया।

भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने अमेरिकी मिशन की कार्यवाहक उप प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय में तलब किया था। बैठक 30 मिनट से ज्यादा चली।

अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा था कि वाशिंगटन “मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कानूनी प्रक्रिया के लिए प्रोत्साहित करता है।”

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बाद में एक बायन में कहा, “ हम भारत में कुछ कानूनी कार्यवाही के बारे में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हैं।”

सुनीता केजरीवाल ने की प्रेस कांफ्रेंस, कहा- ’28 मार्च को अदालत में केजरीवाल करेंगे बड़ा खुलासा’

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में गिरफ्तार किया था और एक अदालत ने उन्हें 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था।