Supermoon August 2023: पूर्णिमा के दिन दिखेगा दुर्लभ नजारा,आज रात दिखेगा आम दिनों से बड़ा चांद

अगस्त के महीने में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं, जिन्हें दुर्लभ माना जाता है। इनमें कई घटनाएं बहुत ही खूबसूरत होती हैं और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं। बताए पहला सुपरमून 1 अगस्त को दिखेगा और दूसरा 30 अगस्त की रात को ब्‍लूमून दिखाई देगा।

सुपर मून (Supermoon) एक दुर्लभ और प्रभावशाली चंद्र घटना है, जिसे आप साल में केवल कुछ ही बार देख सकते हैं। जब भी ऐसा होता है, तब आसमान में विशालकाय चंद्रमा के दर्शन होते हैं।