पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं फिर से बढ़ीं, मंगलवार को 1,776 घटनाएं आई सामने

पंजाब के ताजा आंकड़े बताते हैं कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं फिर से बढ़ रही हैं।

पंजाब में मंगलवार को 1,776 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं, जिससे खेतों में आग लगने की कुल संख्या 28,117 हो गई, जबकि हरियाणा और सीमावर्ती राज्य में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ श्रेणियों में थे।

राज्य में नौ नवंबर को 639, 10 नवंबर को छह, 11 नवंबर को 104, 12 नवंबर को 987 और 13 नवंबर को 1,624 मामले सामने आए थे।

अक्टूबर और नवंबर में दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में खतरनाक वृद्धि के पीछे पंजाब और हरियाणा में धान की पराली जलाना एक कारण माना जाता है।