CM भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र में पहुंची झाकियों का जोरदार स्वागत

CM भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र में पहुंची झाकियों का जोरदार स्वागत

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्वाचन क्षेत्र धूरी में देश के स्वतंत्रता संग्राम, महिला सशक्तिकरण और राज्य की समृद्ध संस्कृति में पंजाबियों के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती 3 झांकियां लगाई। जिसका जोरदार स्वागत हुआ हैं।

सोमवार को दोपहर बाद ये झाकियां गांव बेनरा पहुंचीं। जिसके बाद ये धूरी शहर पहुंचीं, जहां बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित नेताओं और विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने इन झाकियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली, उपमंडल मजिस्ट्रेट धूरी अमित गुप्ता, डी.एस.पी. मुख्यमंत्री कार्यालय से तलविंदर सिंह गिल, अमृतपाल बराड़ और अन्य ने आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और पंजाब सरकार को धन्यवाद दिया। झांकियां देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए लोगों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

इस मौके पर चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली ने कहा कि पंजाब के गौरवशाली इतिहास और विरासत को दर्शाती इन झांकियों को पंजाब की जनता के सामने पेश करने का मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक झांकियों के साथ तस्वीरें लीं और उत्सुकता से झांकियों में दर्शाए गए पात्रों के बारे में जाना।