AAP सांसद संजीव अरोड़ा का बयान, राज्यसभा में उठाए पंजाब से जुड़े मुद्दे

राज्यभा में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने पंजाब से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी समेत पंजाब में आई बाढ़ से किसानों की कई एकड़ फसल बर्बाद हुई है ये सभी मुद्दे उन्होंने राज्यसभा में उठाए।

उन्होंने आगे कहा कि, पंजाब सरकार द्वारा किसानों को मुआवजा राशि दी जा रही है लेकिन बाढ़ और बारिश की वजह से देश के अलग-अलग राज्यों में किसानों की फसल खराब हुई है। जिस पर केंद्र सरकार द्वारा मुआवजा राशि दी जानी चाहिए।