पुष्पाराज से भी ज्यादा धांसू है उनकी ‘श्रीवल्ली’ का लुक, फैंस की धड़कनें हुईं तेज

पुष्पाराज से भी ज्यादा धांसू है उनकी 'श्रीवल्ली' का लुक, फैंस की धड़कनें हुईं तेज

मोस्ट अवेटेड फिल्म की लिस्ट में शुमार मूवी ‘पुष्पा 2’ के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है।

फिल्म का नया पोस्टर रश्मिका मंदाना के जन्मदिन मौके पर फैंस को गिफ्ट देते हुए रिलीज किया गया है। पुष्पा 2 की श्रीवल्ली के लुक में रश्मिका मंदाना बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

उन्होंने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है और गहनों से लदी नजर आ रही हैं। पुष्पा 2 के फर्स्ट लुक में रश्मिका मंदाना खूबसूरत अंदाज में पोज दे रही हैं।
तो वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अगर ‘पुष्पा 2’ के टीजर की बात की जाए तो इसे 8 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

मेकर्स ने फिल्म के टीजर को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर जारी करने का फैसला किया है। तो वहीं, फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।