Spicejet Flight: केबिन क्रू के साथ दुर्व्यवहार का एक और मामला, आरोपी गिरफ्तार

विमानों में हुए दुर्व्यवहार की ख़बरें आये दिन आती रहती है। दिल्ली-हैदराबाद की स्पाइस जेट की उड़ान में महिला क्रू मेंबर से बदसलूकी के मामले में आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बताए दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली से हैदराबाद जा रहे ‘स्पाइसजेट’ के विमान-8133 में चालक दल की सदस्य के साथ एक यात्री द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बारे में (सोमवार को) शाम 4 बजकर 39 मिनट पर सूचना मिली। जिसके बाद आरोपी यात्री अबसार आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताए आपको यात्री की पहचान दिल्ली के जामिया नगर निवासी अबसार आलम के तौर पर हुई है। वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद जा रहा था। यात्रा के दौरान आलम ने चालक दल की महिला सदस्य के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। अब आरोपी के खिलाफ IGI थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।