सोनीपत STF ने पकड़ा इनामी बदमाश…

सोनीपत पुलिस ने पानीपत के रहने वाले 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी 2 साल से फरार चल रहा था। जिसकी पहचान कर्मबीर सिंह पुत्र गजे सिंह निवासी वार्ड 29, बाग वाला मोहल्ला, कुहाड़पाना, समालखा, पानीपत के रुप में हुई है। आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए समालखा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। STF SP सुमित कुमार के निर्देशानुसार सोनीपत STF DSP संदीप कुमार द्वारा सोनीपत STF प्रभारी प्रवीन कुमार को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। जिसके तहत टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई। योजना के तहत विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर बदमाश को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर लूट, लड़ाई झगड़े के कई मुकदमें दर्ज थे। जो साल 2020 में पानीपत जेल से पैरोल पर बाहर आया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ 21 अक्टूबर 2021 को समालखा थाना में केस दर्ज किया गया था।