कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर बोलीं सोनिया गांधी- मैं बहुत लंबे वक्त से इस दिन का इंतजार कर रही थी

sonia gandhi

देश की सबसे पुरानी पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए सोमवार को वोटिंग हो रही है। इस बीच वोट डालने पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक सवाल के जवाब पर कहा कि मैं बहुत लंबे वक्त से इस दिन का इंतजार कर रही थी।

दरअसल, जब सोनिया गांधी मतदान करने AICC कार्यालय पहुंची तब वहां मौजूद पत्रकारों ने सवाल पूछा कि, क्या आप खुश हैं? तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, मैं इस दिन का बहुत लंबे वक्त से इंतजार कर रही थी।

आपको बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी में मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में मतदान कर दिया है।