सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारियां, दिया बेटे को जन्म…नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

बॉलीवुड जगत में शनिवार को खुशखबरी सामने आई है, अभिनेत्री सोनम कपूर ने शादी के 4 सालों के बाद अपने पहले बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूज की तरफ से है।

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, पोस्टड में लिखा कि 20 अगस्त 2022 को हमने अपने बेटे का स्वागत किया है। इस खूबसूरत सफर में हमारा साथ देने के लिए सभी डॉक्टर्स,नर्सेज, दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया। ये बस शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि अब हमारी जिंदगी हमेशा के लिए पूरी तरह से बदलने वाली है। सोनम और आनंद।