तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी ने बताया आखिर कहां गायब थे इतने दिन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी ने बताया आखिर कहां गायब थे इतने दिन

पॉपुलर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लापता सोढ़ी आखिरकार घर लौट आए हैं। बता दें कि एक्टर गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल के बाद से लापता थे।

उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। कई दिनों तक गायब रहने के बाद वह खुद ही घर वापस लौट आए। उन्होंने खुलासा किया है कि आखिर वह इतने दिनों से कहां और क्या कर रहे थे।

बता दें कि वापस लौटने पर गुरुचरण से पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह घर छोड़कर दुनियाभर में धार्मिक यात्रा करने निकले थे।

गुरुचरण सिंह ने बताया कि वह अमृतसर, लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों में रुके। कई दिनों तक वहां ठहरने के बाद उन्हें एहसास हुआ की अब घर वापस लौट जाना चाहिए।

इसलिए वह घर वापस लौट आए। गुरुचरण सिंह को लेकर पालम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में ये बात सामने आई थी कि सिंह का मोबाइल फोन 22 अप्रैल की रात 9.22 बजे ही बंद हो गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में ये भी सामने आया था कि गुरुचरण सिंह ने कई कैश ट्रांजेक्शन किए थे।